आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: राजू कुमार पुत्र बलिराज सा0 अम्बरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ के लिखित तहरीर के आधार पर मु0 अ0 सं0 108/21 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर द्वारा वादी के बकरे को चुरा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर व प्र0 नि0 गम्भीरपुर श्रीमती ज्ञानूप्रिया के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0 108/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी का 03 अदद बकरा बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. नखडू चौहान पुत्र स्व. रामवृक्ष चौहान उम्र 21 वर्ष 2. अविनाश चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान उम्र 19 वर्ष 3.अपचारी अभियुक्त शिवा उर्फ चिंटू चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान उम्र लगभग 15 वर्ष सा0 गंगापुर काजी थाना गम्भीरपुर आजमगढ मय एक जिक UP 50 CT 9572 के साथ दयालपुर तिराहे से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो एवं निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए नियमानुसार गिरफ्तारी की गयी आवश्यक अग्रिम कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411/413/414 भादवि की बढोत्तरी किया गया ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा बताया गया है हम लोग दिनांक 31.5.21 को अम्बरपुर में सिवान में चराते समय चोरी करके इसी जिक पर लाद लिए थे जिसे आज तक छिपाकर रखे थे और आज इन्हें बेचने के लिए लालगंज लेकर जा रहे थे कि आप लोग पकड लिए साहब हम लोग प्रायः सिवान में से बकरों की चोरी करके उन्हें बेचकर प्राप्त पैसो से अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करते है साहब हम लोगो से गलती हो गयी है हम लोगो को माफ कर दीजिये
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 108/21 धारा 379 /411/413/414 /भादवि . थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नखडू चौहान पुत्र स्व. रामवृक्ष चौहान 2. अविनाश चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान
3.अपचारी अभियुक्त शिवा उर्फ चिंटू चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान सा0 गंगापुर काजी थाना गम्भीरपुर आजमगढ
बरामदगी- 03 अदद बकरा व एक जिक UP 50 CT 9572
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1 उ0नि0 हरिचरण यादव , हे0 का0 सतीश कुमार सिह , का0 मो0 हारुन रशीद , का0 अर्जुन पटेल, थाना-गम्भीरपुर आजमगढ़ ।
