Breaking News

मुबारकपुर: सामूहिक दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक  31.05.2020 को आवेदिका द्वारा थाना जहानागंज में प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पति से अनबन हो जाने के कारण मै अपने मायको में रहती हुँ । मेरे पति के बहनोई मेरे मायके आकर मेरे पति से बात कराकर मेरी विदायी कराये तथा मुझे अपने घर ले जाकर मेरे साथ 4 लोगो द्वारा 02 दिनो तक कमरे में बन्द कर बलात्कार करते रहे । इस सूचना के आधार पर थाना जहानागंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी कि उक्त अभियोग में गुणवक्ता के आधार पर निष्पक्ष विवेचना कराये जाने के क्रम में उक्त अभियोग की विवेचना स्थानांतरण होकर थाना मुबारकपुर को प्राप्त हुआ जिसके क्रम में 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के निकट प्रर्यवेक्षण में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त अभियोग का वॉछित अभियुक्त कही जाने के फिराक में मलिकसूदनी तिराहे के पास पर खड़ा है ।  इस सूचना पर थाना मुबरकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए आजाद नगर मलिकसूदनी तिराहे के पास पहुचे जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 04.06.2021 को समय 15.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 108/2020 धारा-376 डी,342,506 भा0द0वि0 थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

गुलाम मोहम्मद उर्फ साधु पुत्र मो0 नवी अहमद निवासी रसूलपुर ब्योहरा(खौरा) थाना मुबारकपुर आजमगढ़ 

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1. व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़। 
2. हे0का0 परमात्मानन्द थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 सुनील सोनकर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. हो0गा0 बाबूलाल थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने