Breaking News

अहरौला: फर्जी तरीके से कूट रचना कर अध्यापक की नौकरी करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अहरौला

आज़मगढ़: अभियुक्त अंतिम कुमार सिह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह ग्राम जमीन दसाँव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा धीरज कुमार सिंह पुत्र उदयनाथ सिंह के समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर अभियुक्त अंतिम कुमार सिंह द्वारा कूट रचना कर अपने आपको धीरज कुमार सिंह पुत्र उदयनाथ सिंह बनकर सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर प्राइमरी विद्यालय पकड़ी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ मे बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत थे कि विभागीय जाँच के दौरान फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र होने के कारण बरखास्त कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2021 धारा 419/420/467/468/471  भा0द0वि0 पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ0नि0 जावेद अख्तर द्वारा की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.06.2021 को थानाध्यक्ष अहरौला श्री प्रकाश शुक्ल ,उ0नि0 जावेद मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 54/2021 धारा 419/420/467/468/471  भा0द0वि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त अंतिम कुमार सिह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह ग्राम जमीन दसाँव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम जमीन  दसांव से समय करीब 06.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण

 गिरफ्तार अभियुक्त अंतिम कुमार सिह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह ग्राम जमीन दसाँव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पुछ-ताछ करने पर बता रहा है कि मैने धीरज कुमार सिंह पुत्र उदयनाथ सिंह के समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी पहचान बदलकर धीरज कुमार सिंह पुत्र उदयनाथ सिंह बनकर मैने नौकरी प्राप्त की थी । बाद मे विभागीय जाँच हुआ जिसके बाद मुझे बरखास्त कर दिया गया था ।आज मै अपने घर पर मौजूद था कि आप लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया है 

सम्बन्धित अभियोग

मु0अ0सं0-54/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अंतिम कुमार सिह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिह ग्राम जमीन दसाँव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल,उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह थाना अहरौला जनपद आजमगढ

और नया पुराने