आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली हिमेंद्र सिंह को सीमित संशाधनों एवं कोविड-19 महामारी के बावजूद अत्यंत चुनौतीपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पड़ने वाले त्योहारों को सकुशल शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से अपनी सूझ बूझ और कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए, कानून व्यवस्था की कोई उल्लेखनीय स्थिति उत्पन्न नही हुई और सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जीयनपुर कोतवाल के कार्यशैली की सराहना करते हुए भविष्य में और भी बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा की है। तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस दौरान जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि- कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए जनता का विशेष सहयोग होता है, जो कि यहां के लोगों ने दिया। आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि आम जनता की समस्याओं को न्यायसंगत रूप से निस्तारित कर सकूँ।