Breaking News

मुबारकपुर: आबादी की जमीन को लेकर चाचा को फावडे से मारकर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक – 14.06.2021 को श्रीमती कुसुम देवी पत्नी नगीना राम द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर मेरे जेठ के लड़के धर्मेन्द्र द्वारा मुझे व मेरे पति नगीना राम को गाली गुप्ता देते हुए  पास मे रखे फावडे से मेरे पति नगीना राम को मारकर घायल कर दिये जिससे मेरे  पति नगीना राम मौके पर बेहोश हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504  IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिह  के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504  IPC के वाछिंत अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मोहन निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी, दिनांक 16.06.21 को सुबह 6.00 बजे के करीब मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को गुजरपार बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है व अभियुक्त की निशान देही पर अभियुक्त के घर से घटना मे प्रयुक्त फावडा भी बरामद कर , अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1.मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504  IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मोहन निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –

1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. का0 मिथिलेश कुमार शाह थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 मनोज सिह थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

और नया पुराने