Breaking News

मेहनाजपुर: नाबालिक लड़की को बहला-फूसलाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: दिनांक 09.06.2021 को थाना क्षेत्र मेहनाजपुर जनपद आजमगढ निवासी एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 07.06.2021 को मेरी पुत्री को मेरी गाँव के एक लड़के द्वारा बहला फुसला कर कही भगा ले गया है । इस सूचना पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0- 56/2021 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचनात्मक कार्यवाही में लड़की के बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.06.2021 को उ.नि. प्रमोद कुमार सिंह मय राह HC अवधेश यादव के देख-भाल क्षेत्र व सावित्री क्लिनिक मेहनाजपुर में ड्यूटी पर थे तथा मु.अ.सं.56/21 धारा 363,366 ,376 ipc व 3/4  पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वार्ता की जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डब्बू उर्फ बृजेश उपरोक्त मेहनाजपुर टेम्पू स्टैंड के पास खड़ा है जो कही जाने के फ़िराक में है इस  सूचना पर मै SI सावित्री क्लिनिक ड्यूटी में लगे HC अवधेश यादव को साथ लेकर टेम्पू स्टैंड ,मेहनाजपुर आया | टेम्पू स्टैंड मेहनाजपुर पर खडा एक व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर भागने लगा कि संदेह होने पर राही का0 के मदद से घेरकर पकड़ लिया गया | पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम डब्बू उर्फ बृजेश कुमार पुत्र गुड्डू राम ग्राम कूबाखास थाना मेह्नाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया । डब्बू उर्फ बृजेश कुमार उपरोक्त को कारण गिरफ़्तारी बताकर समय 08:35 बजे  सुबह दिनांक 16.06.2021 हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है 

पंजीकृत अभियोग –

1.मु.अ.सं. 56/21 धारा 363,366 ,376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

डब्बू उर्फ बृजेश कुमार पुत्र गुड्डू राम ग्राम कूबाखास थाना मेह्नाजपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम:  

1.उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
 2.हे0का0 अवधेश यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने