आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी ने संचारी रोगों की रोकथाम व वैक्सीनेशन को लेकर शिक्षकों की बैठक ली।
संचारी रोगों की रोकथाम कोविड टीकाकरण की प्रगति एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा हेतु समीक्षा बैठक के क्रम में आज मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय काँखभार में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने न्याय पंचायत मुहम्मदपुर, लाटघाट ,कांखभार, सुरैना एवं अतरकक्षा न्याय पंचायत के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक आयोजित की। बैठक में वर्तमान में चल रहे कोविड टीकाकरण में शिक्षकों की सहभागिता जिसमें उन्हें स्वयं एवं अपने परिवार के सभी 18 वर्ष से ऊपर के सदस्यों को टीकाकरण कराना है एवं साथ ही समाज में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करना है, वर्षा जनित संचारी रोग जिसमें जापानी इंसेफेलाइटिस, बुखार, पेचिश आदि तमाम संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों से परिचित कराया गया साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ बैठक आयोजित कर विद्यालय के सुंदरीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं को संतृप्त करने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शारदा पोर्टल पर अपलोड करते हुए उनका शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी अंशु राय , राम सिंह, त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, राधिका देवी के साथ शिक्षक विजय प्रताप सिंह, दिनेश पांडेय, छेदी शर्मा ,अवधेश यादव, पुष्पा राय, प्रतिमा राय, अविनाश शाही, अरविंद कुमार ,सत्य प्रकाश सिंहव ए.आर.पी. विमल प्रकाश आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।