आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: हरैया क्रय केंद्र पर किसानों की गेहूं की खरीदारी न किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक व सगड़ी इकाई के कार्यकर्ता प्रेम चंद्र पाठक सुदर्शन यादव नवनीत राय ने मंगलवार को क्रय केंद्र के सामने धरना दिया और प्रदर्शन कर तत्काल खरीद शुरू करने की मांग की । प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिनों के अंदर सभी किसानों की गेहूं की खरीद नहीं हुई तो किसानों के साथ हरैया ब्लाक मुख्यालय पर चक्का जाम किया जायेगा।
धरने में उपस्थित कांग्रेसी नेत्री राना खातून ने कहा कि- अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्रय केंद्र पर तीन दर्जन किसानों का गेहूं पानी में भीग रहा है, लेकिन खरीदारी नहीं हो रही है। अब अन्नदाता का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
राजू मिश्रा ने कहा कि किसानों की गाड़ी कमाई से पैदा गेहूं बर्बाद हो रहा है और अधिकारी तरह तरह की बहानेबाजी कर रहे हैं।
हरैया केंद्र पर तैनात विपणन अधिकारी की मनमानी के चलते ब्लॉक का किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा है, उसे तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। किसानों का पैसा उनके खाते में तत्काल ट्रांसफर किया जाना चाहिए। धरने का नेतृत्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जैसवार द्वारा किया गया इस मौके पर किसान देवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह देव कुमार विशाल जयराम सिंह हरीनाथ मौर्य मनोज राय आदि लोग उपस्थित रहे।

