आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के खालिसपुर के पास आलू से लदी ट्रक पलट गई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है वही ट्रक में सवार एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र बिलरियागंज जीयनपुर मार्ग के के खालिसपुर के पास आगरा से बेल्थरा जा रही ट्रक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें आलू पास ही खेत में बिखर गया कुछ आलू बरसात के पानी में भीग गया।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें सवार लोग बाल बाल बच गए ग्रामीणों की मदद से उनको ट्रक से बाहर निकाला गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

