Breaking News

इसरापार(रामगढ़): नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान ने शपथ के साथ ही लिया गावँ के विकास का संकल्प।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। हरैया विकासखण्ड के ग्रामसभा इसरापार (रामगढ़) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किरन सिंह को पुनः जनता ने विश्वास जताते हुए अपना प्रतिनिधि चुना। और शासन द्वारा निर्धारित तिथि पर गांव के चुने गये सदस्यों संग सपथ दिलाई गई। कि- मैं किरन सिंह सपथ लेती हूं, कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता एवं अखंडता अक्षुण्य रखूंगी। और मैं ग्राम पंचायत इसरापार(रामगढ़) के प्रधान के रूप में अपने कर्तव्यों का भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। अतः ईश्वर हमें सामर्थ्य दें। 
प्रधान पति व प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने कहा कि-  मैं अपने गांव की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि-  हमे पुनः एक बार सेवा का अवसर दिया। आने वाले समय मे गावँ के विकास के साथ ही शिक्षा पर मेरी प्राथमिकता रहेगी। क्योंकि कोविड के चलते गांव के बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है।
मैं अपने गांव के बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दूंगा, बेहतर शिक्षा से ही हमारे गावँ के बच्चे भविष्य में गांव क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि- कोरोना के चलते लोग परेशान हैं ऐसे में लोगों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए कोविड गाइडलाइंस के पालन के साथ ही जनता को जागरूक भी किया जा रहा है, और साफ सफाई के साथ गावँ में सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। निगरानी समितियां युद्ध स्तर पर लगी हुई है। किसी को भी सर्दी जुखाम बुखार की शिकायत हो। तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है, जीवन अनमोल है, और गावँ के लोगों के जीवन की सुरक्षा मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नीलम, संजीव सिंह बीडीसी, राम लक्षन सिंह, अजीत राय, अनिल सिंह, दीपक सिंह, रिंकू राय, आशा देवी, रीना सरोज, सोनरमी आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने