Breaking News

ग्राम सभा बनावे के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने ली शपथ ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। हरैया विकासखंड के बनावे ग्राम सभा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अनिता सिंह पत्नी संजय सिंह को आज समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन अरविंद कुमार यादव सहायक विकास अधिकारी एवं पूर्व प्रधान केदारनाथ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। सपथ के साथ ही आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने बताया कि- मेरी प्राथमिकताओं में सबसे पहले गांव की गरीब जनता रहेगी, जिनको आज तक सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया है साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगा, आने वाले समय में जो भी संभव मदद होगी उसके साथ ही गांव के विकास का पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 से लोग परेशान हैं ऐसे में गांव में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहा हूं और उन्हें बताया जा रहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं इसके अलावा गांव में साफ-सफाई सैनिटाइजेशन और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। वही ग्राम पंचायत अधिकारी ने गांव में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा कि आप लोग जागरूक होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस दौरान मौके पर एडीओ पंचायत हरैया अधीक्षक देवानंद पंचायत अधिकारी राम विनय सिंह सहित सदस्य सिराजुद्दीन राम लखन अबू मैसर, निर्मला, शीला आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

और नया पुराने