आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 17/18.06.2021 को प्रभारी उ0नि0 धनराज सिंह ,उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना दीदारगंज मय हमराह द्वारा हत्या / गैगेस्टर के वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की मु0अ0स0 32/21 धारा 32/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के वाछिंत अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज इरनागोकुलपुर नहर पुलिया पर बैठा है । इस सूचना से हमराही कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए इरनागोकुलपुर नहर पुलिया के पास पहुचा तो वहां बैठे हुआ व्यक्ति पुलिस बल को अपने पास आता देख भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया । पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज आजमगढ बताया । अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 142/2019 धारा 308/504/506 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-प्रभारी उ0नि0 धनराज सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 बांक बहादुर सिंहथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 रामबाबू थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3- का0 अनुप कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4-महिला आरक्षी प्रिया श्रीवास्तव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
5- महिला आरक्षी शीला चौरसिया थाना दीदारगंज आजमगढ
6- का0 मुकेश विश्वकर्मा ,का0 सोनू यादव ,का0 दिवाकर सिंह ,का0सदानन्द सिंह
