आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-गम्भीरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर ज्ञानू प्रिया मय हमराह के फरिहा मोड पर वाहन चेकिग व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिग किया जा रहा था कि जरिए मुखवीर सूचना मिली कि ग्राम फैजुल्लाहपुर नट बस्ती मे मेराज पुत्र सुफियान उर्फ सोफी अपनो साथियो को साथ गोबंश का बध करके उसका मांस खाने व बेचने वाले है । मुखवीर की सूचना से मौजूद समस्त पुलिस वल को अवगत कराकर तथा आवश्यक दिशा निर्देश देकर ग्राम फैजुल्लाहपुर नट बस्ती पहुचे तथा मुखवीर के बताये अनुसार मेराज पुत्र सुफियान उर्फ सोफी के घर के चारो तरफ बने अहाते को घेर कर खुले गेट की तरफ से जाकर तलाशी ली गयी तो मौके पर एक व्यक्ति सच्चू पुत्र सोफीयान उर्फ सोफी निवासी ग्राम फैज्जुलाहपुर नट बस्ती थाना गम्भीरपुर आजमगढ मौजीद मिला जिसकी पास से एक अदद चापड़ लोहे का तथा गोलाकार लकडी का एक गुटका बरामद हुआ । कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि मै तथा मेरे बडे भाई मेराज व मेरे गाँव के इमरान पुत्र मुंशी , मुंशी पुत्र स्व0 मीता , नन्हे पुत्र जऊवाद सभी लोग मिलकर इसी अहाते में गौवंश को खाने व बेचने हेतु काटे थे । मुंशी व नन्हे बनाकर खाने हेतु लगभग 10 किलोग्राम गौमांश अपने घर ले गए है तथा शेष गौमांश मेरे बडे भाई मेराज व गाँव के इमरान विक्रय हेतु कहीं ले गए है । पकडे गए व्यक्ति सच्चू उपरोक्त को साथ लेकर क्रमशः मुंशी पुत्र स्व. मीता व नन्हे पुत्र जऊवात के घर पहुंची तो मुंशी उपरोक्त अपने घर पर एक एल्युमिनियम के पतीले (डेकची ) में लगभग 5 किलोग्राम गौमांश तथा नन्हे उपरोक्त भी अपने घर लगभग 5 किलोग्राम गौमांश पकाते हुए मिला । बरामद उपरोक्त अधपके गौमांश व पकाने वाले बर्तन दो अदद पतीला एल्युमिनियम को कब्जा पुलिस में लिया गया । बरामदगी एवं गिफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0स0- 120/21धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम 2. मु.अ.स. 121/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 120/21धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0स- 121/20 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
10 किलो अधपका गोमांश, एक अदद लोहे का चापड़, एक अदद लकड़ी का गुटखा, दो अदद पतीला
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सच्चू पुत्र सोफीयाफं उर्फ सोफीनिवासी फैजुल्लाहपुर नट बस्ती थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
2. मुंशी पुत्र स्व. मीता निवासी फैजुल्लाहपुर नट बस्ती थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
3. नन्हे पुत्र जऊवारनिवासी फैजुल्लाहपुर नट बस्ती थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. उ.नि. हरिचरण यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 बैजनाथ सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 सतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
6. का0 राजेन्द्र कुमार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
7. का0 सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
8. का0 उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
