Breaking News

अतरौलिया: 03 गौवंश जीवित व एक ट्रक के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह  द्वारा गौवंश की तस्कारी करने वाले अपराधियोंकी गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुरश्री महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज पाण्डेय  अतरौलिया  आजमगढ़  के  कुशल निर्देशन में दिनाँक 17/06/21 को उ0नि0 रामकिशोर शर्मा मय हमराह का0 रणविजय व का0 विजय यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी नन्दना बाजार में मौजूद थे कि जरीये मुखबिर ज्ञात हुआ कि ग्रा0 रीठिया में राजकुमार के भट्टे के पास एक ट्रक गौ तस्करी के लिए आया है। जिस पर गौ तस्करो द्वारा गौवंश लाद कर बिहार वध हेतु ले जाना चाहते हैं। यदि जल्दी किया जाये तो गौ तस्कर मय ट्रक तथा गोवंश के साथ पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर बताये हुये स्थान स्थान से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस वाले  मोटर साइकिल रोक कर गौ तस्करों का आहट लेने लगे कुछ समय बाद देखा कि चार, पांच व्यक्ति टार्च की रोशनी में गोवंश को ट्रकनं0 UP54 D2128 पर चढ़ा रहे हैं। पुलिस वाले जब एकाएक पहुँच तो वहाँ पर भगदड़ हो गई भागे हुए तस्कर में से एक व्यक्ति को मौके पर समय करीब 22.00 बजे हमराही कर्मचारीगण की मदद से पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बदरे आलम S/Oभोला साह निवासी पकड़ीहापुर (मखनहा) थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया उम्र करीब 28 वर्ष।  भागे  हुए व्यक्ति के बारे में कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि साहब वह लोग मेरे साथी है। हम लोग जानवर को लाद कर बिहार ले जाते है। जहाँ से पश्चिम बंगाल चले जाते है। भागे हुए साथी के बारे में नाम पता पूछा गया तो बताया कि इमरान s/o ऐहसान आली, सोनू साह s/o आजाद साह, करीया बंजारा s/o नगीना निवासीगण पकड़ीयापुर (मखनहा) थाना अतरौलिया तथा ट्रक चालक नाम पता अज्ञात यही लोग थे। जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये ट्रक के नीचे खड़े जानवर उसी भगदड़ में चारों तरफ खेत की ओर भाग गये ट्रक पर मौजूद तीन अदद गोवंश देखा गया। बदरे आलम उपरोक्त तथा फरार अन्य अभियुक्तगण का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम का दण्डनीय अपराध है। अपराध का बोध कराते हुऐ अभियुक्त बदरे आलम S/O भोला साह को उपरोक्त को बाजाफ्ता हिरासत पुलिस लिया गया। 03 अदद गौवंश जीवित को उ0नि0 रामकिशोर शर्मा द्वारा सूर्यभान यादव निवासी ग्राम जमींन दशांव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उनके स्वेच्छानुसार सुपुर्द किया गया। फराऱ अभियुक्त की तलाश की जा रहा है तथा बरामद ट्रक जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 102/21  धारा 3/5A/8 गोवध नि0 थाना अतरौलिया , आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. बदरे आलम पुत्र भोला साह, निवासीगण पकड़ीयापुर (मखनहा), थाना अतरौलिया , आजमगढ़ 

बरामदगी  –

एक अदद ट्रक UP54 D2128व 3 अदद गौवंश जीवित

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. SI राम किशोर शर्माथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2.का0 रणविजयथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3.का0 विजय यादवथाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

और नया पुराने