आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-फूलपुर
आज़मगढ़: दिनांक 25/03/2021 को सीता देवी पत्नी विजय कुमार साकिन खुरासों थाना फूलपुर जनपद आजमगढ द्वारा दिये गये प्रा0 पत्र में वादिनी की पुत्री मनीषा के साथ छेड़ छाड़ करने पर तंग आकर लोकलाज के डर से वादिनी की पुत्री द्वारा आत्म हत्या कर लेने के बाद वादिनी व वादिनी के परिवार वालो को पुलिस के पास शिकायत करने जाने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में डाक से प्राप्त प्रा0पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें दिनांक घटना 12.10.2019 को समय सुबह 05.30 बजे घटनास्थल ग्राम खुरासो में उपरोक्त अभियोग बनाम 1. सलमान पुत्र सईद सा0 सतुवहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ 2. तीन व्याक्ति नाम पता अज्ञात क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में दि0 18.06.21 को उ0नि0 कमला शंकर गिरी मय हमराह द्वारा खुरासो बाजार से मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा बाला में नामजद अभि0 सलमान पुत्र स्व0 सईद सा0 सतुवहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को मुकदमा बाला में समय करीब 04.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया
सम्बन्धित मुकदमा –
1- मु0अ0सं0 40/2021 धारा 306/506 भा0द0वि व 3(1)द,3(1)ध,3(2)5क SC/ST एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- सलमान पुत्र स्व0 सईद सा0 सतुवहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री कमला शंकर गिरी थाना फूलपुर आजमगढ़
2. हे0का0 कृष्ण मुरारी सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़
3. का0 राजेश कुमार यादव थाना फूलपुर आजमगढ
