आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी व शराब माफियो की गिरफ्तारी के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर जायसवाल व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2021 को निरीक्षक अपराध श्री विजय प्रताप सिंह मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त करता हुए छतवारा चौराहे पर भ्रमणशील होकर मु0अ0स0 19/2021 धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 03 महामारी अधि0 व 8/21/22 सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधि0 2003 व 188/209/511 भादवि से सम्बंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु नरौली तिराहे पर पहुचे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मु0अ0स0 19/21 का वांछित अभियुक्त अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 पारसनाथ विश्वकर्मा सा0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पहलवान तिराहे पर कही जाने हेतु वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर नि0अ0 मय हमराह कर्मचारी के पहलवान तिराहा पर पहुचकर वहां खडे संदिग्ध व्यक्ति के तरफ चले कि पुलिस बल को अपने तरफ आता देख उक्त व्यक्ति पीछे मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा दौडाकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 पारसनाथ विश्वकर्मा सा0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0स0 14/2021 धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 03 महामारी अधि0 व 8/21/22 सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधि0 2003 व 188/209/511 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. अजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 पारसनाथ विश्वकर्मा सा0 सर्फुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. नि0अ0 विजय प्रताप सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
2. का0 प्रफुल्ल कुमार वर्मा थाना सिधारी आजमगढ़
