आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: दिनांक 15.03.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उपस्थित थाना कार्यालय आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित दस्तखती खुद का बताते हुए बाबत अभियुक्त द्वारा वादी की लङकी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0052/2021 धारा 363/366 बनाम अफरोज पुत्र निजामुद्दीन निवासी कनैला थाना जहानागंज आजमगढ आदि 7 नफर के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के क्रम मे दिनांक- 21.06.2021 को उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सोनू उर्फ सलाउद्दीन पुत्र शौकत अली साकिन सादात नगर थाना सादात जनपद गाजीपुर को ग्राम कनैला से निजामुद्दीन के घर से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- सोनू उर्फ सलाउद्दीन पुत्र शौकत अली साकिन सादात नगर थाना सादात जनपद गाजीपुरबदरियाफ्त मुकदमा उपरोक्त के संबन्ध में पूछ-ताछ करने पर जुर्म स्वाकीर करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता माननीय न्यायालय मे देना बता रहा है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0स0 52/2021 धारा 363/366 भादवि थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- सोनू उर्फ सलाउद्दीन पुत्र शौकत अली साकिन सादात नगर थाना सादात जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
2-हो0का0 सहदेव थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
3.का0 अरविन्द कुमार यादव थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
