Breaking News

कप्तानगंज: हत्या के अभियोग के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 21.05.2021 को शाहुल पुत्र रामहरख ग्राम परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि प्रेमप्रसंग को लेकर साजिश के तहत मेरे छोटे भाई भीम को विपक्षीगण द्वारा बुलाकर कमरे में बन्द कर लाठी डण्डा से मार पीट कर हत्या दी गयी । इस सूचना पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 67/2021धारा 147/120B/342/302 IPC व 3(2)5 SC/ST एक्ट बनाम 1. पुष्पा पुत्री जगदीश निषाद 2. जगदीश निषाद पुत्र गोमती निषाद 3. शेरू पुत्र जगदीश निषाद 4. बीरू पुत्र जगदीश निषाद 5. किशुन पुत्र जगदीश निषाद निवासीगण ग्राम परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही से मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि की बढोत्तरी की गयी।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,वारंटी,ईनामिया की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में अभियान के तहत आज दिनांक 21.06.2021 को वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर वांछित अभियुक्तगण 1-शेरू निषाद पुत्र जगदीश निषाद  2-किशुन निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासीगण परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 10.30 बजे उनके घर ग्राम परसमनपुर से गिरफ्तारी किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 67/2021धारा 147/120B/342/302/34 भादविव 3(2)5 SC/ST Act थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-शेरू निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-किशुन निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 हे0का0 विरेन्द्र यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 मोहम्मद जावेद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 दिनेश कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
5. म0का0 अंशिका श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़। 

और नया पुराने