आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आज़ाद इंटर कालेज अंजान शहीद में आज सोमवार सातवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।
योग शिविर में योग प्रशिक्षक सूफ़ियान ने उपस्थित लोगों को योगासन एवं योग से होने वाले लाभों से अवगत कराया।
कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन द्वारा बताया गया कि- वर्तमान में पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है जिसे योग के माध्यम से मात दिया जा सकता है। योग से अनेक बीमारियों को दूर करने की विधि बताई और कहा कि वर्तमान में योग ही हमें सुरक्षित रख सकता है।
सहायक अध्यापक सालिम खान ने कहा कि- दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों, लेकिन योग दिवस के प्रति लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है।
इस अवसर पर फ़ैयाज़ साकिब,अज़िज़ुररहमान,एहसान ,रामपत आदि लोग मौजूद रहे।


