आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने उ0प्र0 राजस्व संहिता, 2006 की धारा 31 की उपधारा 2 एवं उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली के नियम 28 के उप नियम 1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसील सगड़ी के अन्तर्गत प्रकाशित सूची में सम्मिलित किये जाने वालेग्रामों में राजस्व ग्राम सोनौरा, परगना सगड़ी, कोड संख्या 192753, फसली वर्ष 1426-1431, तथा तहसील निजामाबाद के अन्तर्गत प्रकाशित सूची में सम्मिलित किये जाने वाले ग्रामों में राजस्व ग्राम बीबीपुर, पगरना निजामाबाद, कोड संख्या 194557, फसली वर्ष 1427-1432, की खतौनी के पुनरीक्षण में खतौनी में अंकित प्रत्येक खातेदार/सहखातेदार के गाटों के अंश का निर्धारण करने हेतु खतौनी पुनरीक्षण एवं अंश निर्धारण कार्यक्रम का संचालन प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की है।
