Breaking News

कसड़ा आईमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट आधा दर्जन घायल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 दो की हालत गंभीर।

आज़मगढ़: ‌जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने से आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ भेज दिया है।
कसड़ा आईमा गांव के दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव और लालमती पत्नी राम अवध के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा मिले आवास को बनवाए जाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दरअसल जिस जमीन पर दीपक यादव आवास बनवाना चाह रहे हैं, उस जमीन को लालमती पक्ष के लोग अपनी जमीन बता रहे हैं। लाल मती का कहना है कि- इस जमीन का  न्यायालय में  मुकदमा चल रहा है। लेकिन यह लोग जबरदस्ती उस जमीन पर मकान का निर्माण करवाना चाह रहे हैं।
वहीं दूसरे पक्ष दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव का कहना है कि- मैं अपनी जमीन में आवास का निर्माण करवा रहा हूं, वह हमारी अपनी खुद की जमीन है और जिस जमीन पर इन्होंने न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया है वह दूसरी जमीन है। 
 गुरुवार सुबह मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो दोनों पक्ष में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गए।  एक पक्ष से दीपक यादव पुत्र राजदेव यादव, कमलावती पत्नी दीपक, व बहन कुमारी यादव पत्नी फूलबदन। वहीं दूसरे पक्ष से अरविंद पुत्र राम अवध, सुजीत पुत्र राम सूरत, आशीष पुत्र राम सूरत, सुनील पुत्र राम सूरत, आरती पत्नी राम सूरत घायल है। घायल सुजीत का कहना था कि- दोनों पक्ष जमीनी विवाद को लेकर सुबह आपस में भिड़ गए। हम लोग बचाने के लिए गए जिसमें हम सभी को भी चोटें आ गई। फिलहाल पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

और नया पुराने