आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सरकार द्वारा मनरेगा में काम देख कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और साथ ही गांव में रोड नाली खड़ंजा का निर्माण कर गांव का विकास भी किया जा रहा है अजमतगढ़ विकासखंड के मालतारी गांव में कालिकापुर सरहद से लेकर कठैचा सरहद तक चक रोड का निर्माण कराया जा रहा है जहां पर मनरेगा मजदूर लगे हुए मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सोनू सोनकर ने मौजूद मनरेगा मजदूरों को हिदायत दिया की कोई भी नाबालिक काम ना करें यह कानूनन जुर्म है उन्होंने कहा कि या रोड जो बनाया जा रहा है काफी क्षतिग्रस्त था इसके बन जाने से आवागमन की सुविधा लोगों को मिलेगी उस तरह से घूम कर के लोगों को जाना पड़ता था जिसे दूरी ज्यादा पढ़ते थे अब इसी रोड से लोग निकलेंगे जिससे उनके समय और दूरी की बचत होगी ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि गांव में कोई भी ऐसी जगह न छूटे जहां रोड की व्यवस्था हो और रोड न रहे नाली खड़ंजा आदि की मरम्मत के साथ ही साफ सफाई पर ही विशेष ध्यान दिया जाएगा।