Breaking News

मनरेगा से मिल रहा प्रवासी मजदूरों को रोजगार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: करोना बीमारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर गांव लौट कर चले आए थे। रोजगार की संभावनाएं खत्म हो गई थी। ऐसे में गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने मनरेगा के तहत युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था बना रखी है। जिसमें अजमतगढ़ विकासखंड के कादीपुर- रजादेपुर गांव में मनरेगा के तहत पोखरे से पुजारी नायक के खेत तक चकरोड का निर्माण कार्य शरू हुआ। 
ग्रामप्रधान देवनाथ प्रधान ने बताया कि- गांव के विकास को लेकर में तत्पर हूं आज चकरोड बनवाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें बेरोजगार युवाओं को मनरेगा के तहत रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष तौर से इसमें ध्यान दिया जा रहा है कि- कहीं भी 18 वर्ष से नीचे कोई भी बच्चा ना हो। उन्होंने बताया कि मार्ग के बन जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।


और नया पुराने