आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के खालिसपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रक पलट गई जिसमें रखा मुर्गी का दाना जो बोरे में भरा गया था वह बिखर गया ट्रक पलटने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है वही मौके पर ड्राइवर ने बताया इलाहाबाद से देवरिया लेकर हम लोग मुर्गी के दाने को जा रहे थे अचानक अनियंत्रित हो गई और बरसात के पानी से सड़क के बगल में मिट्टी जो दलदल हो गई थी उसी में ट्रक का पहिया फस गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन कोई घायल नहीं हुआ था।
आपको बता दें कि इसी तरह ठीक बिलरियागंज जीयनपुर मार्ग पर खालिसपुर के पास ही पिछले हफ्तों में एक ट्रक और पलट गई थी जिसमें आलू भरा गया था और उसके पलटने का कारण भी सड़क के किनारे बरसात के पानी से दलदल हुई मिट्टी थी जिसने का पहिया फस गया था।