आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद।
आज़मगढ़: दिनांक 27.06.21 को वादिनी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 27.06.21 को खुद के साथ रात में सोते वक्त बाल अपचारी शत्रुघन तिवारी पुत्र श्यामरतन तिवारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा गलत नियत से छेड़छाड़ किये जाने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/21 धारा 354 ख भादवि में अभियोग पंजीकृत कराना।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें नामजद अभियुक्त / बाल अपचारी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीके मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त / बाल अपचारी की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त / बाल अपचारी शत्रुघन तिवारी पुत्र श्यामरतन तिवारी साकिन टुण्डवल थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में लाहीडीह बाजार में कहीं छिपकर बैठा हुआ है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही के लाहीडीह बाजार पर पहुचे की मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुची तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही समय करीब 10.30 बजे घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शत्रुघन तिवारी पुत्र श्यामरतन तिवारी थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र करीब 17 वर्ष बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में शत्रुघन उपरोक्त नामजद अभियुक्त / बाल अपचारी है कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत/ अभिरक्षा पुलिस मे लिया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 130/21 धारा 354 ख भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
संरक्षण मे लिया गया बाल अपचारी
शत्रुघन तिवारी पुत्र श्यामरतन तिवारी थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 रहीमुद्दीन थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. हे0का0 सुरेश यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 राजकुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
