Breaking News

मुबारकपुर: शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक 27.06.2021 को आवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि गाँव के शिवसागर यादव पुत्र भक्तू यादव प्रार्थिनी को शादी का लालच देकर 3 साल से शारीरिक सम्पर्क कर रहे हैं । प्रार्थिनी जब भी शादी का दबाव बनाती है तो बहाना बनाकर टाल देते हैं । प्रार्थिनी को लगभग 05 महिने का गर्भ ठहर गया था लेकिन शिवसागर ने धोखे से दवा देकर गिरवा दिया और प्रार्थिनी से शादी नही कर रहा है । प्रार्थिनी का 10 हजार रुपया भी ले लिया है । माँगने पर मारने पीटने की धमकी देता है जब प्रार्थिनी ने इसकी शिकायत शिवसागर यादव के माता पिता से की तो उन लोगों ने प्रार्थिनी को भद्दी भद्दी गाली दी और मारा पीटा और प्रार्थिनी के चरित्र पर ही लांछन लगाने लगे कि प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में  –
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के नेतृत्व में मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त कही भागने के फिराक में मोलना मोड़ पर सवारी गाड़ी के इन्तेजार में खड़ा है कि सूचना पर मुबारकपुर पुलिस टीम तत्परता करते हुए मोलना मोड़ पर पहुंच कर अभियोग से सम्बन्धित वॉछित अभियुक्त शिवसागर यादव पुत्र भक्तू यादव निवासी हाजीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक- 29.06.2021 समय 10.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 131/2021 धारा 376,406,313,323,504,506 भा0द0वि0 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभियुक्त शिवसागर यादव पुत्र भक्तू यादव निवासी हाजीपुर  थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण

1. व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने