आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक – 16.06.2021 को आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदक की पुत्री जिसकी उम्र 18 वर्ष 6 माह है घर से बिना बताये कही चली गयी है जिस सम्बन्ध थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी तत्पश्चात दिनांक- 28.06.2021 को पुनः आवेदक द्वारा पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पुत्री को पड़ोसी सुनील पुत्र झिनकू बहला फूसला कर भगा ले गया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में –
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के नेतृत्व में मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध होने के कारण मामले को प्राथमिकता से लेते हुए नामजद अभियुक्त व पीड़िता की तलाश में मामूर थे कि सूचना मिली कि सठियाँव सिक्स लेन के पास अभियुक्त व पीड़िता है जो कही भागने की फिराक में है, कि पुलिस टीम तत्परता करते हुए सठियाँव सिक्स लेन पूल के नीचे पहुँची, जहाँ पर अभियुक्त पीड़िता के साथ मौजूद था अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक- 28.06.2021 समय 16.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा पीड़िता को महिला आरक्षी के अभिरंक्षा में दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 132/2021 धारा 363 भा0द0वि0
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त सुनील पुत्र झिनकू निवासी फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र चौकी प्रभारी लोहरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 मुन्ना यादव, थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 विश्व प्रकाश दिपक, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. म0का0 समा आफरीन, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
