आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम ववांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी निरीक्षक महराजगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 29.06.21 को SI मय हमराही कर्म0गण के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना, तलाश वारंटी तलाश वांछित व विवेचना हेतु क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 159/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़से सम्बन्धित अभियुक्त रजिन्दर यादव S/O रामकेवल यादव उर्फ बुढ़ाई यादव R/O नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, औघड़गंज बाजार में मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है। उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते औघड़गंज बाजार आये जहाँ पर एक व्यक्ति गुमटी के पास खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रजिन्दर यादव S/O रामकेवल यादव उर्फ बुढ़ाई यादव R/O नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़े गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान मानननीय न्यायालाय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 159/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रजिन्दर यादव S/O रामकेवल यादव उर्फ बुढ़ाई यादव R/O नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय राह हे0का0 रमेश कुमार व हे0का0 सन्तोष यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
