आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: प्रार्थी शेषमणि त्रिपाठी पुत्र राजपत तिवारी ग्राम बौवापार थाना बरदह आजमगढ़ द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 27.06.2021 को 07.30 बजे अभियुक्तगण 1. आकाश पुत्र सत्यशील 2. आशीष पुत्र सत्यशील 3. सत्यशील तिवारी पुत्र अज्ञात 4. घनश्याम पुत्र लालसा तिवारी 5. आशुतोष पुत्र रविकान्त तिवारी समस्त निवासीगण ग्राम बौवापार थाना बरदह आजमगढ़ द्वारा नाली के विवाद को लेकर घर मे घुसकर गोली से मारकर अनूप पुत्र लालमणि तिवारी ग्राम बौवापार थाना बरदह आजमगढ़ की हत्या कर दिये व तीन लोगों को घायल कर दिये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में में आज दिनांक 30.06.21 को प्र0नि0 विनय कुमार मिश्रा मय मय हमराह का0 एनुद्दीन फारुकी, का0 अमित कुमार, रि0का0 मेनहाज आलम म0का0 पूनम पाल के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग मुकदमात मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ की विवेचना मे मशरूफ होकर ग्राम बौवापार मे मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभि0 घनश्याम तिवारी पुत्र लालसा तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ पंजाब नेशनल बैक ठेकमा के पास खडा होकर वाहन का इंतजार कर रहा है तथा कही बाहर जाने की फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मय मुखविर के उसके बताये हुए स्थान पंजाब नेशनल बैक के पास पहुची मुखविर खास द्वारा दूर से ही इशारा करके बताया गया कि सामने जो आदमी खडा है वही है और इतना कह कर मुखविर हट बढ गया कि पुलिस टीम द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से उस व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया तथा उसका नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम घनश्याम तिवारी पुत्र लालसा तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ – 63 वर्ष बताया चूकि अभि0 उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभि0 है । अत: कारण गिरफ्तारी बता कर समय करीब 11.30 बजे दिन मे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 141/21 धारा 147/148/149/452/302/307 भा0द0वि0 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
घनश्याम तिवारी पुत्र लालसा तिवारी सा0 बौवापार थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रमय हमराह
