Breaking News

मेहनगर: भैस चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेंहनगर

आज़मगढ़: दूधनाथ यादव पुत्र स्व0 बलिकरन यादव सा0 लोहानपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 03.06.2021 को मेरी भैंस को अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/21 धारा 379 भा0द0वि0  बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0  पंकज सिंह यादव के द्वारा की जा रही थी।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में प्र0नि0 मेंहनगर श्री सुनील चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में  दिनांक 30.06.2021 को उ0नि0 पंकज यादव रवाना होकर देखभाल क्षेत्र लंवित विवेचना तलाश वाछित व चेकिग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन में मामूर था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आपके थाने पर भैस चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त अफसाद पुत्र मुस्तफा सा0 फत्तेपुर  थाना मेहनगर जनपद आजमगढ गुरेहथा गेट पर खडा है तथा कही जाने कि फिराक मे है इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह हे0का0 देवेन्द्र राय , का0 धूपसागर यादव , का0 इन्द्रेश दूबे  द्वारा मुखबीर के बताये गये स्थान गुरेहथा गेट पहुचकर एका एक अभियुक्त के पास  पहुचे तो आचानक से पुलिस बल को  देखकर उक्त व्यक्ति घबराकर भागना चाहा कि  गुरेहथा गेट पर समय 08.10 बजे  गिरफ्तार कर लिया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 113/21 धारा 379भादवि थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 113/21 धारा 379भादवि थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ 
2. मु0अ0सं0 144/19 धारा 379/504/506 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 200/19 धारा 379/411 भादवि
4. मु0अ0सं0 204/19 धारा 379/411/413/414/420 भादवि
5. मु0अ0सं0 143/17 धारा  379/441भादवि

गिरफ्तार अभियुक्तगण

अफसाद पुत्र मुस्तफा सा0 फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 पंकज सिंह यादव , हे0का0 देवेन्द्र राय , का0 धूपसागर यादव , का0 इन्द्रेश दुबे थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने