Breaking News

कोतवाली: दो जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के.के. गुप्ता के नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु हेतु  लगातार प्रयास जारी है। उसी के क्रम में - 
आज दिनांक 30.6.21 को उ0नि0 कमलनयन दुबे प्रभारी चौकी बलरामपुर मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरा व्यक्ति बनकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जेल में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत लेने के आशय से जमानतदारो द्वारा फर्जी कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किया गया जमानतदार सत्यापन व  दस्तावेज सत्यापन के दौरान चौकी बलरामपुर से दो जालसाज अभियुक्तों को समय 11.10  बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 194/21 धारा 419,420,468,471 भादवि  थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. हरिश्चन्द्र पुत्र श्याम नरायन निवासी ममरखापुर थाना कोतवाली आजमगढ़, 
2. देवनाथ यादव पुत्र रासदेव यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 कमलनयन दुबे 
2. हे0का0 महेन्द्र यादव, 
3. हे0का0 जगमोहन, 
4. का0 सोनू यादव, 
5. का0 सुदीप कुमार यादव समस्त चौकी बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ 

और नया पुराने