Breaking News

तरवां: 01 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवाँ

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे  वांछित अभियुक्त/वारण्टी  अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन में आज दिनाक 30.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराही के बिनावर देखभाल क्षेत्र पेंण्डिंग विवेचना व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे वांछित /वारंटी के गिरफ्तारी के अभियान के आदेश के अनुपालन में रवाना होकर चौकी रासेपुर पर मौजूद थाs कि वही मुखबिर खास आकर बताया कि साहब मु0अ सं 80/21धारा 498A/304B IPC व ¾ DP Act से संबंधित महिला अभियुक्ता कवलपति उर्फ कल्पति पत्नी राजेश राम इस समय रासेपुर तिराहे पर खड़ी है जो कहीं जाने के चक्कर में साधन का इंतजार कर रही है कि मुखबिर खास की बातों पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय महिला आरक्षी के साथ पैदल ही मुखबिर को साथ लेकर रासेपुर तिराहे के लिए चल दिये रासेपुर तिराहे पर एक महिला खड़ी थी जिसकी तरफ इशारा करके मुखबिर खास हट बढ़ गया तभी तिराहे पर खड़ी उपरोक्त महिला की निगाह पुलिस टीम पर पड़ गई और चिरैयाकोट की तरफ मुड़कर तेज कदम से बढ़ने लगी तभी म0 आरक्षी की मदद से घेरकर तिराहे से 10-20 कदम जाते-जाते पकड़ लिया गया। महिला आरक्षी द्वारा उक्त महिला का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम श्रीमती कवलपति उर्फ कल्पति पत्नी राजेश राम निवासी मुसवां हाल पता रासेपुर कस्बा थाना तरवां आजमगढ बतायी जो मु0अ सं 80/21धारा 498A/304B IPC व ¾ DP Act में वांछित अभियुक्ता है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.30 बजे महिला आरक्षियों द्वारा हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ सं 80/21धारा 498A/304B IPC व ¾ DP Act थाना तरवां जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्ता

 कवलपति उर्फ कल्पति पत्नी राजेश राम निवासी मुसवा हाल पता रासेपुर कस्बा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह  मय हमराह

और नया पुराने