आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक 13.12.2020 को वादी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत खुद की बेटी उम्र 18 वर्ष के साथ बगल का लड़का किशन पुत्र कन्हैया द्वारा शादी का झासा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा 11.12.2020 को भी उसके द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाना जब मेरी लड़की द्वारा शादी का दबाव बनाया जाना लगा तो जान से मारने की धमकी देना व दिनांक 13.12.2020 को पंचायत बुलाने पर किशन द्वारा शादी से इनकार कर देना व मेरी लड़की द्वारा किशन से यह कहना कि मेरी इज्जत का क्या होगा तो किशन द्वारा यह कहना कि अगर तुम्हारी इज्जत इतनी प्यारी है तो जाकर मर जाओ इस पर मेरी लड़की द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2020 धारी 306 भा0द0वि0 बनाम किशन पुत्र कन्हैया ग्राम दिलौरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह का0 अजीत कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 183/2020 धारा 306 भा0द0वि0 में नामजद वांछित अभियुक्त किशन पुत्र कन्हैया ग्राम दिलौरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को मूखबीरी सूचना पर आज दिनांक 30.06.2021 को समय करीब 10.15 बजे चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 183/2020 धारा 306 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
किशन पुत्र कन्हैया ग्राम दिलौरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 संजय कुमार सिंह व का0 अजीत कुमार यादव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
