Breaking News

रानी की सराय: एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 29.06.2021 को वादी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत खुद की पोती उम्र 19 वर्ष बाहर खड़ी थी तभी रूदरी गांव के राहुल राजभर पुत्र अमेरिकन राजभर द्वारा छेड़खानी करने के सम्बंध में एक किता प्रार्थना पत्र दाखिल किया कि दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2021 धारा 354 भा0द0वि0 बनाम राहुल राजर पुत्र अमेरिकन राजभर ग्राम रूदरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराहीयान द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2021 धारा 354 भा0द0वि0 में नामजद वांछित अभियुक्त राहुल राजभर पुत्र अमेरिकन राजभर ग्राम रूदरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को मूखबीरी सूचना पर आज दिनांक 30.06.2021  को समय करीब 11.10 बजे ऊंचीगोदाम बाजार से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 74/2021 धारा 354 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल राजभर पुत्र अमेरिकन राजभर ग्राम रूदरी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, हे0कां0 दयाशंकर मिश्र, हे0कां0 महेशदत्त द्विवेदी, म0कां0 प्रियंका तिवारी  थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

और नया पुराने