आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
11 बजे रात्रि में ही घर से निकल कर जा रहा था आजमगढ़।
घण्टो बाद पुलिस ने की शिनाख्त।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय बहादुर राम उर्फ गादुर पुत्र बलिहारी राम निवासी देवा पार थाना कोतवाली जीयनपुर घर से रात्रि में लगभग एक बजे निकलकर आजमगढ़ मजदूरी करने के लिए कहीं जा रहा था की अंजान शहीद बाजार के समीप अंजान शहीद हाजीपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसी ने सुबह पुलिस को उक्त स्थान पर दुर्घटना में मौत की सूचना दी जिस पर जीयनपुर पुलिस लगभग 7:00 बजे पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत का इटफाकिया लिख कर पंचनामा कर सदर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पर जीयनपुर पी एस ग्रुप में उक्त मृतक की फोटो डाली गई व दुर्घटना की जानकारी दी गई ।जिस पर लगभग 5:00 बजे साम ग्रामीणों और परिजनों ने पहुंचकर थाने पर तहरीर दी ।पत्नी का नाम निशा देवी एवं 4 बच्चे शिवा12 इंद्रजीत10 दीपक 6 सत्यम 4 वर्ष हैं। मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था और मां-बाप की इकलौती संतान था। दुर्घटना के दौरान शव को इस तरह से कुचल गया था कि वह पहचान में भी नहीं आ रहा था । वहीं ग्रामीणों ने शव को पहचान नहीं पा रहे थे पर काफी देर बाद बैग देखकर वह पहन वस्त्र से पत्नी निशा ने पहचाना जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है।