आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: दिनांक 14.06.2021 को वादी हरिलाल राजभर एक तहरीर दिये कि दि0 13/06/2021 करीब 6.00 बजे शाम को मेरा भतीजा ईश्वर राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर आजमगढ़ से काम करके मो0सा0 पैसन प्लस न0 UP-32AR8162 से मुसेपुर रोड होते हुए घर की तरफ जा रहा था । उसी समय विपरित दिशा से आ रही क्रेटा कार नं0 UP 50 BN8384 । शराब के नशे में क्रेटा कार क ड्राइवर ने मेरे भतीजे के मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मुसेपुर रोड पर ही ईश्वर राजभर की मौत हो गयी व कई लोग घायल हो गये । तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 132/21 धारा 279/337/338/304ए भादवि पंजीकृत कर विवेचना अमल मे लाई गयी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त मे छतवारा चौराहे पर भ्रमणशील होकर मु0अ0स0 132/21 धारा 279/337/338/304ए भादवि से सम्बंधित क्रेटा वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दिया कि सरायशादी मे एक्सीडेन्ट करने वाला क्रेटा वाहन का चालक हाईडिल चौराहे के पास खड़ा है किसी गाड़ी का इन्तजार कर रहा है । कही भागने के फिराक मे है । तभी मुखबिर खास की बात को विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहीगण व मुखबिर के साथ रवाना होकर हाईडिल चौराहे पर पहुचा तो मुखबिर खास ने ईशारा करके बताया कि साहब वही आदमी है जो एक्सीडेन्ट किया है । जैसे ही पुलिस वाले करीब पहुचे कि खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा तभी हम पुलिस वाले एक बारगी से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया व नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभिषेक भाष्कर उर्फ डेविड पुत्र सुभाष्कर सा0 पल्हनी थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब दिनांक 14.06.2021 को मै क्रेटा गाड़ी न0 यू0पी0 50 बीएन 8384 चला रहा था गाड़ी मेरे मम्मी अनिता देवी के नाम पर है । गाड़ी को मै दि0 14.06.2021 को छतवारा से हुसैनगंज की तरफ लेकर जा रहा था कि तभी अचानक मोटर साईकिल मे धक्का लग गया और कुछ लोग भी घायल हो गये मै घबराड़कर मौके से भाग गया था । साहब गलती हो गयी माफ कर दीजीये । अभियुक्त अभिषेक भाष्कर उर्फ डेविड पुर सुभाष्कर सा0 पल्हनी थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को अपराध को बोध कराते हुये दि0 15.06.2021 को समय 13.15 बजे हाईडिल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण- 1. अभिषेक भाष्कर उर्फ डेविड पुत्र सुभाष्कर सा0 पल्हनी थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष पूछताछ करने पर बताया कि साहब दिनांक 14.06.2021 को मै क्रेटा गाड़ी न0 यू0पी0 50 बीएन 8384 चला रहा था गाड़ी मेरे मम्मी अनिता देवी के नाम पर है । गाड़ी को मै दि0 14.06.2021 को छतवारा से हुसैनगंज की तरफ लेकर जा रहा था कि तभी अचानक मोटर साईकिल मे धक्का लग गया और कुछ लोग भी घायल हो गये मै घबराड़कर मौके से भाग गया था । साहब गलती हो गयी माफ कर दीजीये ।
पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या
1.मु0अ0स0 132/2021 धारा 279/337/338/304 ए भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अभिषेक भाष्कर उर्फ डेविड पुत्र सुभाष्कर सा0 पल्हनी थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 अरविन्द कुमार यादव थाना सिधारी आजमगढ़
4. का0 शिवशंकर सोनी थाना सिधारी आजमगढ़