Breaking News

बहन की शादी की सजावट का कार्य कर रहा युवक विद्युत करेंट की चपेट में आने से झुलसा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

हालत गम्भीर एक निजी अस्पताल में भर्ती।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछऊरखुर्द रामगढ़ गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की सुबह घर पर कटे विद्युत तार के करेंट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसका प्राथमिक उपचार स्थानीय स्तर पर एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।  वही धर्मेंद्र प्रजापति उम्र 26 वर्ष पुत्र बरसाती प्रजापति 4 जून दिन शुक्रवार को बहन की शादी की तैयारी घर पर चल रही थी कि इसी दौरान घर पर हो रहे विद्युत सजावट के दौरान नंगे तार से संपर्क में आ जाने की वजह से करंट लग जाने से बुरी तरह से झुलस गया।जिससे उसे गंभीर हालत में चुनहवा पर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि उसके छोटी बहन की शादी शुक्रवार को देर शाम बारात आने की तैयारी घर पर चल रही थी  महिलाएं उस दौरान घर में मांगलिक कार्यक्रमों में जुटी हुई थी कि इसी दौरान अचानक धर्मेंद्र को बिजली से झुलस जाने की सूचना पर घर पर कोहराम मच गया और सारे कार्यक्रम धरे के धरे रह गए । सुबह शुक्रवार लगभग 7:00 बजे उसके घर शादी की तैयारी का कार्य चल रहा था कि उसी दौरान घर मे सजावट के कटे विद्युत तार की करेंट की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया आनन - फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है और हालत गम्भीर बनी हुई है।

और नया पुराने