Breaking News

रानी की सराय: भैंस चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद तमन्चा, कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 11.05.2021 को वादी मुकदमा राममिलन पुत्र स्व0 वीरबली निवासी ग्राम सम्मोपुर खालसा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत बीती रात 02.00 बजे के लगभग मैं अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था कि मेरी पड़िया बोलने लगी जागकर देखा तो मेरी भैस जो मेरे दरवाजे पर खुटें में बंधी हुई थी को घर के सामने नहर पटरी के किनारे बास खुंटी के पास कुछ लोग चोरी से एक पिकअप पर भैस को लाद रहे थे मौके पर शोर मचाते हुए पहुंचा तब तक मुझको गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने लगें जब तक मेरी आवाज सुनकर और लोग आते तब तक वह लोग पिकअप से भैस को लेकर भाग गये पिकअप पर चार पांच व्यक्ती थे हम लोग गांव वालो के साथ मिलकर आसपास के गांवो में घुम फिरकर अपनी भैस को तलाश कर रहे थे कि सुबह 7.30 बजे करीब श्यामनगर नहर पुलिया के पास मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दिखाई दिये जो रात में मेरी भैस को चोरी से पिकअप पर लाद रहे थे मैने पहचान कर उन लोगो को चिल्लाकर रोकने का प्रयास किया तो वह दोनो लोग भागने का प्रयास किया कि हम लोगो द्वारा मौके पर घेर मारकर पकड़ लिया गया तथा थाने पर लाया हूं के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 52/21 धारा 379/504/506 भा0द0वि0 बनाम 1- मोहिम पुत्र दिलसेर 2. समसाद पुत्र इलताफ निवासीगण ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व 02-03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था। तथा विवेचना से अभियुक्त सुहेल अहमद पुत्र स्व0 जैनुद्दीन R/O कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया । 

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी/की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के कुशल निर्देशन में उ0नि0 संजय कुमार सिंह, SI राज कुमार तिवारी मय हमराह कां0 अजीत यादव, कां0 शिवम सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2021 धारा 279/304/427 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभियुक्त सुहेल अहमद पुत्र स्व0 जैनुद्दीन R/O कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़  को मूखबीरी सूचना पर आज दिनांक 25.06.2021 को समय करीब 09.45 बजे ग्राम कोटिला से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुहेल अहमद पुत्र स्व0 जैनुद्दीन R/O कोटिला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 52/2021 धारा 379/504/506 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय आजमगढ़ 

बरामदगी

एक अदद तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 संजय कुमार सिंह, उ0नि0 राज कुमार तिवारी, कां0 अजीत यादव, कां0 शिवम सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़। 

और नया पुराने