Breaking News

महराजगंज: डकैती करने की योजना तैयार करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक कट्टा कारतूस के साथ बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-महराजगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया की गिरफ्तारी तथा डकैती/लूट की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.07.21 को प्र0नि0 महराजगंज गजानंद चौबे मयहमराह का0 अरविन्द यादव , का0 अखिलेश यादव , का0 विवेक यादव व म0का0 खूशबू सिंह, म0का0 मधूबाला यादव के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्तगण में मामूर होकर कस्बा महराजगंज में समय 23.30 बजे रात्रि मौजूद था कि कस्बा महराजगंज स्थित सहदेवगंज मोड़ पर निरीक्षक अपराध श्री विमलेश कुमार मौर्या मय हमराह उ0नि0  सुबोध कुमार, उ0नि0 श्री योगेन्द्र प्रसाद व HC रमेश कुमार, HC समेरिका यादव , HC संतोष यादव, HC आशीष कुमार के संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेंकिंग करते हुए मिले । पुलिस बल द्वारा आपस में अपराध एवं अपराधियो के विषय में वार्ता कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबीर ने आकर बताया कि खोजापुर गेट से पूर्व पैकोली जाने वाले खण्डजा मार्ग पर सहदेवगंज की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर 07-08 अपराधी मौजूद है जो किसी घटना को अंजाम देने वाले है । मुखवीर की सूचना से हमराही अधि0/कर्म0गण को अवगत कराते हुए पुलिस बल द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर देखे कि 03 मोटर सायकिल पर सवार 06 व्यक्ति व दो खड़े व्यक्ति आपस में बात चीत कर रहे थे कि अब जो भी कार वाला इधर से गुजरेगा उसे बल पूर्वक रोककर लूट लेना है । अगर नही रुकता है तो इन लोगो को मार देगे । यह बात सुनकर पुलिस बल को पूर्ण विश्वाश हो गया कि ये लोग डकैती की योजना बना रहे है । अतः एक बारगी हम पुलिस वालो ने उन्हे रोकते व टोकते हुए घेरना चाहा कि उनमें से कुछ अपराधियो ने आवाज लगाया कि कल्लू गोली मारो नही तो हम सभी पकड़े जायेगे । इस पर एक फायर पुलिस पार्टी को लक्ष्य कर जान से मारने हेतू किया गया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर हिकमत अमली एका – एका घेरा बनाकर उनमें से 06 व्यक्तियो को 03 मोटरसायकिल के साथ पकड़ लिया व 02 व्यक्ति झाड़ियों फायदा उठाते हुए मौके से भाग जाने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियो से क्रमशः नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः  1. कल्लू उर्फ राम अचल यादव पुत्र खदेरू यादव निवासी हमीरपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. कृष्णा उर्फ गुलशन पुत्र बंश बहादुर निवासी हुसेपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 3. राजनाथ सिंह पुत्र संजय निवासी अनिरुद्वपुर थाना अखंण्डनगर जनपद सुल्तानपुर 4. कौशिक सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी अनिरुद्वपुर थाना अखंण्डनगर जनपद सुल्तानपुर 5. प्रदीप बर्मा पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़  तथा 6. अजीत सिंह पुत्र गुड्डू सिंह निवासी भैरोदासपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये । मौके पर तलाशी में अभियुक्तगण के पास से दो अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ । फरार अभियुक्तगण का नाम पता पुछने पर अमन सिंह पुत्र स्व0 स्व0 दुर्गविजय सिंह निवासी  दशराजपट्टी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व दूसरे का नाम दीपक पुत्र शिवपूजन निवासी चकनायक, महराजगंज आजमगढ़ बताये । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना महराजगंज पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 197/21 धारा 34/307/399/402/41/411/413/420/467/468 भादवि 2. मु0अ0सं0-198/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।


पुछताछ का विवरण

कड़ाई से पुछताछ करने पर अभियुक्तगण बताये कि हम लोगो का गिरोह है जो विभिन्न स्थानो पर चोरी लूट कर इस वेरोजगारी में अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करते है । आगे पूछने पर कल्लू उर्फ राम अचल व कृष्णा उर्फ गुलशन व राजनाथ व कौशिक ने बताया कि दिनांक 22.06.21 को रात्रि में ग्राम मठिया थाना महराजगंज के पास एक मोटरसायकिल सवार को हम लोगो ने एवं अमन सिंह व दीपक ने साथ मिलकर मार पीट कर घायल कर उसकी पल्सर मोटर सायकिल लूट किया था । उक्त पल्सर मोटर सायकिल अमन सिंह कही रखे है । आगे पूछने पर बताया कि उक्त घटना कारित करने के लिए कल्लू उर्फ रामअचल के मो0 न0 UP50BF 3938 व अमन के मो0सा0 न0 UP 50 AQ 2990 पर सवार होकर हम लोग ग्राम मठिया के पास पहुँच कर घटना कारित कर फरार हो गये थे । यह मोटरसायकिल वही है जो हम लोगो के पास मौजूद है । 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. कल्लू उर्फ राम अचल यादव पुत्र खदेरू यादव निवासी हमीरपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
 2. कृष्णा उर्फ गुलशन पुत्र बंश बहादुर निवासी हुसेपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. राजनाथ सिंह पुत्र संजय निवासी अनिरुद्वपुर थाना अखंण्डनगर जनपद सुल्तानपुर ।
4. कौशिक सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी अनिरुद्वपुर थाना अखंण्डनगर जनपद सुल्तानपुर ।
5. प्रदीप बर्मा पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़  ।
6. अजीत सिंह पुत्र गुड्डू सिंह निवासी भैरोदासपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 197/21 धारा 34/307/399/402/41/411/413/420/467/468 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 198/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

फरार अभियुक्तगण

1. अमन सिंह पुत्र स्व0 स्व0 दुर्गविजय सिंह निवासी  दशराजपट्टी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. दीपक पुत्र शिवपूजन निवासी चकनायक थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1. तीन अदद मोटर सायकिल 
2. दो अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक महराजगंज श्री गजानन्द चौबे मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. निरीक्षक अपराध विमलेश कुमार मौर्या व मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने