आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के.के. गुप्ता के कुशल नेतृत्व में अपराधियो की गिरफ्तारी तथा प्रभावी चेकिग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर उ.नि. कमल नय दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा आज दिनाक 2.7.21 को जुनैदगंज चौराहा के पास से अभियुक्त सरीफ खान उर्फ मुस्तकीम पुत्र अफ्फान उर्फ नन्हू निवासी अन्जानशहीद थाना जीयनपुर आजमगढ को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण–अभियुक्त सरीफ उर्फ मुस्तकीम पूछताछ से बता रहा है कि मेरी मां बचपन मे ही गुजर गयी थी उसके बाद से उसके बाद से मेरा बाप मुझे बहुत मारता पीटता था इसी कारण में घर से मुम्बई भाग गया तब मैं 8 -10 साल का था उसके बाद से मैं अब तक लगातार चोरी करता हूं मुझे चोरी की लत लग गयी है, मैं चाहकर भी नही छोड पाता मुझ याद नही कि मैने कितनी चोरी की होगी , चोरी में कई बार मैं जेल भी गयी हू। मैने कई बार तौबा किया लेकिन मैं अब चोरी नही करुगा लेकिन खुद को चोरी करने से रोक नही पाता। बचपन से लेकर अब तक मैने चोरी ही किया है , मै मुम्बई में भी चोरी करता हूं चोरी के पैसे को घर लेकर आता हू और मौजमस्ती में खर्च कर देता हू चोरी की घटना मैं अकेले अन्जाम देता हूं उसी में अगर कोई चोरी करते समय जाग जाता है तो उसे तमन्चा दिखाकर डरा देता हूँ। तमन्चा को चोरी की घटना अन्जाम देने के लिये ही अपने पास रखता हू। कि आज आप लोगो के द्वारा पकड लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
सरीफ खान उर्फ मुस्तकीम पुत्र अफ्फान उर्फ नन्हू निवासी अन्जानशहीद थाना जीयनपुर आजमगढ
बरामदगी
01 अदद तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 197/21 धारा 3,25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-417/13 धारा 8,20 NDPS ACT थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-262/13 धारा 379,411 भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-253/13 धारा 379,411 भादविथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-237/12 धारा 3,25आयुध अधि. थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0-448/10 धारा 3,25 आयुध अधि. थाना बडहलगंज गोरखपुर
6. मु0अ0सं0-निल/10 धारा 41,411 413,414 भादवि थाना बडहलगंज गोरखपुर ( 5 किलो की अष्ट धातु की बुद्ध प्रतिमा बरामद)
7. मु0अ0सं0-197/21 धारा 3,25आयुध अधि. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ.नि. कमल नयन दूबे प्रभारी चौकी बलरामपुर
2. हे.का. महेन्द्र यादव थाना कोतवाली
3. का. अरुण पाण्डेय थाना कोतवाली
4. का. सोनू यादव थाना कोतवाली
5. का. रन्जीत कुमार थाना कोतवाली
