आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.07.2021 को उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह हे0का0 अपरबल सिंह, का0 अनुप यादव व का0 सत्येन्द्र प्रजापति के साथ थाने से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र में कस्बा दीदारगंज में मामूर थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया की मु0अ0सं0 67/2021 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना दीदारगंज आजमगढ़ से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण महुआरा नहर पुल के पास खडे है कोई घटना करने के फिराक में है। मुखबीर खास की बात पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबीर खास के कस्बा दीदारगंज से प्रस्थान महुआरा नहर पुलिया के कुछ पहले पहुची कि मुखबीर खास दुर से इशारा करके हट बढ गया। महुआरा पुलिया पर देखा गया कि दो व्यक्ति वहा पर खडे होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे कि पुलिस टीम अपने आप को छुपते छुपाते एकबारगी दबिश देकर खडे दोनो व्यक्तियों को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियो से बारी-बारी नाम पता पूछा गया तो क्रमशः पहले व्यक्ति ने अपना नाम इरफान पुत्र अबू जफर ग्राम सदरुद्दीनपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम अबु साहिद पुत्र स्व0 अयुब ग्राम सदरुद्दीनपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया नाम पता तस्दीक होने पर उक्त अभियुक्तगणो को अपराध का बोध कराते हुए दिनांक 02.07.21 को समय करीब 08.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 67/2021 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 थाना दीदारगंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. इरफान पुत्र अबू जफर ग्राम सदरुद्दीनपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
2. अबु साहिद पुत्र स्व0 अयुब ग्राम सदरुद्दीनपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी
3- हे0का0 अपरबल सिंह,
4- का0 अनुप यादव
5- का0 सत्येन्द्र प्रजापति
