आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन के आदेश निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में SSI छुन्ना सिंह व SI सुधीर कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान के साथ देखभाल क्षेत्र व भ्रमण ,तलाश वांछित अभियुक्तगण /चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन क्षेत्र में ग्राम बाजार सिधौना में मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की मु.अ.सं. 61/21 धारा 392,411,34 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद AZH से सम्बंधित वांछित अभियुक्त विशाल सिंह मार्ग सिधौना पर स्थित बड़ी नहर पुलिया ग्राम बेला के पास बैठा है मुखबीर की इस सुचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबीर को साथ लेकर ग्राम बेला नहर पुलिया के पास पंहुची। पुलिया पर एक व्यक्ति बैठा था पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास किया भागते हुए व्यक्ति का दौड़ाकर पीछा किया गया तो करीब 50 मीटर जाते जाते आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विशाल सिंह पुत्र शत्रुघन सिंह बताया |पकड़े गये व्यक्ति से एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,व सम्बंधित मु.अ.सं.61/21 धारा 392,411,34 भादवि से सम्बंधित लूट के 1200 रूपये बरामद हुए। पकड़े गये व्यक्ति का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है पकड़े गये व्यक्ति को अपराध का बोध कराकर दिनांक 02.06.21 को समय करीब 7.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल सिंह पुत्र शत्रुघन सिंह ग्राम बेला थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
विवरण बरामदगी
एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,1200 रूपये
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स.66/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 61/21 धारा 392,411,34 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SSI छुन्ना सिंह- थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. SI सुधीर पाण्डेय -थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 गुलाब यादव-थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 विकास सरोज- थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 विकास यादव -थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
