Breaking News

आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2022 को पद्म विभूषण, पद्म-भूषण एवं पद्म श्री की उपाधि दी जायेगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 जुलाई-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2022 को पद्म विभूषण, पद्म-भूषण एवं पद्म श्री की उपाधि दी जायेगी। जिसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है। यदि कोई महानुभाव खेल, कला, शिक्षा, सामाजिक कार्य, जन सम्बन्धी कार्य, विज्ञान, औद्योगिक क्षेत्र, चिकित्सा, साहित्य, सिविल सेवा एवं अन्य भारतीय संस्कृति के क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है
तो अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बन्ध में निर्धारित आवेदन फार्म ‘‘साइटेशन’’ क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप पर साइटेशन (चार प्रतियों में) भरकर दिनांक 13 जुलाई 2021 तक इस कार्यालय में जमा करेंगे।

और नया पुराने