Breaking News

भैसाड़ गांव के ग्रामीणों ने उप उपजिलाधिकारी सगड़ी को दिया ज्ञापन, कंधरापुर पुलिस से प्रधान को रिहा कराने की लगाई गुहार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के भैसौड़ा ग्राम प्रधान गोरख यादव को बिना किसी अपराध के अवैधानिक तरीके से थाने में बंधक बनाने के संबंध में श्याम लाल यादव संघ ग्रामीण सगड़ी तहसील परिसर पहुंचे व ज्ञापन दिया।
गोरख लाल यादव ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए कंधरापुर पुलिस के हिरासत से प्रार्थी के भाई ग्राम प्रधान गोरख लाल यादव को छुड़ाने के लिए उप जिलाधिकारी से गुहार लगाई।
लोगों ने बताया कि भैसौडा ग्राम पंचायत में चक मार्ग संख्या 217 बटा 0.130 हेक्टेयर का सीमांकन श्याम लाल यादव के प्रार्थना पत्र पर 15 जून के आधार पर उप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 22 जुलाई को हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सीमांकन कर सही स्थान पर चयनित किया गया था। वही चिन्हित स्थान पर ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी का कार्य करा दिया गया।
जिसके उपरांत नायब तहसीलदार सगड़ी पर आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि 25 जुलाई को मौके पर जाकर बिना किसी स्थाई मुकाम से बिना सीमांकन किए ही मिट्टी डलवाए गए कार्य को गलत बताते हुए चक मार्ग को दूसरी जगह कहने लगे।
श्याम लाल यादव ने बताया कि मेरे भाई से बार-बार पटवाई गई मिट्टी को काटने की बात कर रहे थे।
ग्राम प्रधान द्वारा चक मार्ग पर पटवाई गई मिट्टी को नहीं हटाया गया तो वहीं 28 जुलाई को थानाध्यक्ष कंधरापुर द्वारा प्रार्थी के भाई प्रधान गोरख यादव को बुलाकर थाने में बैठा लिया गया है।
जिसके संबंध में श्याम लाल यादव भैसौड़ा गांव के ग्रामीणों संघ उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन दिया व न्याय की गुहार लगाई।



और नया पुराने