Breaking News

बरदह: चार गोवंशीय पशु (गाय) एक पिकप व एक मोटर साईकिल व एक चापड बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गोकशी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 03.07.2021 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि भूलनडीह नहर पुलिया पर एक मोटर साइकिल एक व्यक्ति तथा पिकप सवार द्वारा पिकप मे गोवंश पशु को रखकर गोवंशीय पशुओ को भरकर गोहत्या के मकसद से रस्सियो से मुंह पैर बाधकर दुबरा की तरफ जा रहे है इस सूचना पर उ0नि0 शमशाद अली दुबरा पिकेट पर लगे कर्म0गण हे0का0 प्रशान्त पाण्डेय व का0 अमित चौरसिया को बरौना रोड बुलाकर मय हमराह के बरौना रोड पहुचकर सभी को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर मय पुलिस बल के जखावा रोड आम के बगिया के पास डीह बाबा स्थान के पास अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल को देखकर अपने अपने गाडियो को छोडकर बाग मे भाग गये । पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया किन्तु नही मिले । मौके से एक अदद पिकप नं0- UP 44 AT 4967 ,एक अदद मोटरसाइकिल होण्डा साईन नं0 UP 50 BQ 1531 बरामद हुआ । पिकप गाडी को चेक किया गया तो गाडी मे चार अदद गोवंशीय पशु (गाय) जिनके हाथ पैर रस्सियो से बंधे हुए तथा एक अदद चापड  बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी

चार अदद  गोवंशीय पशु (गाय) एक बुलेरो पिकप सं0 UP 44 AT 4967 व एक अदद मोटर साईकिल होण्डा साईन ब्लेक कलर नं0 UP 50 BQ 1531व एक अदद चापड व 4 अदद रस्सी।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 143/2021, धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना बरदह जनपद आजमगढ

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 शमशाद अलीमय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने