Breaking News

बरदह: अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 03.06.21 को उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह का0 आफताब आलम, म0का0 सुमन यादव के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व मु0अ0स0 124 /2021 धारा 363/366 भादवि  थाना बरदह जनपद आजमगढ की विवेचना मे ग्राम सहनूडीह मे मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त जाफर व अपहृता/पीडिता कुमारी नेहा (काल्पनीक नाम) जिवली तिराहे पर कही ले जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार जिवली तिराहे पर पहुचकर महिला आरक्षी सुमन यादव द्वारा लड़की को तथा का0 आफताब आलम द्वारा लड़के को समय 8.30 बेज पकड लिया गया । उक्त दोनो से बारी बारी उनका नाम पता पूछा गया तो लड़के ने अपना जाफर पुत्र दिलशेर ग्राम पिलखुआ थाना बरदह जनपद आजमगढ़ तथा म0का0 सुमन यादव के माध्यम से लडकी का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कु0 नेहा (काल्पनीक नाम) बतायी । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पुछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुछताछ करने पर बताया कि मैं लड़की के घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था पढ़ाते पढ़ाते हम दोनो एक दूसरे को चाहने लगे । दिनांक 01.06.21 को हम दोनो एक राय होकर उसके (लड़की) के घर से घूमने के बहाने निकले। फिर घर न जाकर इधर-उधर मैं अपने रिश्तेदारी में लेकर रहा। आज हम लोग दिल्ली जाने के लिए जिवली तिराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोगो को पकड लिया गया ।

सम्बन्धित अभियोग

मु0अ0स0-124 /2021 धारा 363/366 भादवि थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम जाफर पुत्र दिलशेर ग्राम पिलखुआ थाना बरदह जनपद आजमगढ़। 

बरामदगी

कुमारी नेहा (काल्पनिक नाम) अपहृता

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ। 

और नया पुराने