Breaking News

जीयनपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: आज दिनांक 03.07.2021 को व0उ0नि0 केशर यादव मय हमराही के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र करते हुए वांछित अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 44/21 धारा 386 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश राजभर उर्फ भीम पुत्र चन्द्रदीप राजभर उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम चक अजीज (लछिया) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ मुबारकपुर तिराहा पर मौजूद है कही जाने की फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास कर व0उ0नि0 मय हमराह के मुबारकपुर तिराहे पर पहुचे तो एक व्यक्ति को मुखविर द्वारा दूर से इशारा करके हट गया कि यह वही व्यक्ति है  जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे मे प्रकाश में आय़ा अभियुक्त उमेश राजभर उर्फ भीम है । पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम व पता उमेश राजभर उर्फ भीम पुत्र चन्द्रदीप राजभर उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम चक अजीज (लछिया) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया । चूँकि अभियुक्त उपरोक्त मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आया अभियुक्त है । अतः कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.45 बजे बजाफ्ता हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

उमेश राजभर उर्फ भीम पुत्र चन्द्रदीप राजभर निवासी ग्राम चक अजीज (लछिया) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 44/21 धारा 386 IPC 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
2. का0 संतोष कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 38 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने