आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांक 03.07.2021 को निरीक्षक अपराध दिनेश यादव मय हमराह के मु0अ0सं0 118/2021 धारा 147/148/149/ 151/152/153/186/323/504/506/336/353/332/333/307/308/427/325/435/341 भादवि व 7 सीएलए एक्ट मे वांछित अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि छपरा सुल्तानपुर मे जाम और पुलिस टीम पर पथराव का अभियुक्त कन्हैया सिंह उर्फ बैभव सिंह पुत्र इंगलेश सिंह उर्फ अनिलेश सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ चुनुगपार मोड़ पर खडा है और कही भागने की फिराक मे है इस सूचना पर विश्वास करके पलिस टीम मुखबिर के प्रस्थान कर चुनुगपार मोड से थोड़ा पहले पहुँचकर गाड़ी को खड़ा किये जहाँ पर मुखबिर खास द्वारा इशारे से तिराहा के पास खडे व्यक्ति को दिखाकर की यही वह अभियुक्त है हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेरकर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कन्हैया सिंह उर्फ बैभव सिंह पुत्र इंगलेश सिंह उर्फ अनिलेश सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जिनका भागने का कारण पूछा गया तो बताये की साहब जो छपरा सुल्तानपुर मे पुलिस पार्टी पर जो पत्थराव व रोड जाम हुआ था उसमे पुलिस मुझे तालश कर रही है। जिसमे मैं पुलिस से बचने हेतु अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था कि पता नही आप लोग कहा से आकर मुझे पकड लिये। कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रह है।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम कन्हैया सिंह उर्फ बैभव सिंह पुत्र इंगलेश सिंह उर्फ अनिलेश सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 118/21 धारा 147/148/149/151/152/153/186/323/504/506/353/332/333/ 307/308/427/325/341/435 भादवि0 व 7 CLA Act
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. निरी0 अपराध दिनेश यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 सुजीत कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अंकित पाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
