Breaking News

ब्लाक प्रमुख चुनाव से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021, राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जिले की क्षेत्र पंचायत ठेकमा एवं मेहनगर (आरक्षण-अनुसूचित जाति महिला), लालगंज, जहानागंज एवं तरवां (आरक्षण-अनुसूचित जाति), महाराजगंज एवं तहबरपुर (आरक्षण- पिछड़ी जाति महिला), हरैया, पल्हनी, कोयलसा एवं मार्टिनगंज (आरक्षण- पिछड़ी जाति), बिलरियागंज, मिर्जापुर, फूलपुर एवं अहिरौला (आरक्षण- महिला), अजमतगढ़, मुहम्मदपुर, रानी की सराय, पवई, सठियांव, अतरौलिया एवं पल्हना (आरक्षण अनारक्षित) के लिए प्रमुख का निर्वाचन कराया जाना है। 
उक्त के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी एतद्द्वारा निर्देश दिया है कि नाम निर्देशन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय, में दिये जा सकते है। वे (नाम निर्देशन पत्र) दिनांक 08 जुलाई 2021 को 11ः00 बजे पूर्वाहन से 3ः00 बजे अपराह्न तक दिये जायें। नाम निर्देशन पत्रों के परीक्षण का काम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में दिनांक 08 जुलाई 2021 को अपराह्न 3ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। उम्मीदवारी वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा पैरा (एक) में उल्लिखित अधिकारी को दिनांक 09 जुलाई 2021 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराहन 03ः00 बजे तक सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर दी जायेगी। यदि निर्वाचन लड़े जाने की दशा में मतदान सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में दिनांक 10 जुलाई 2021 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे की बीच होगा। मतगणना दिनांक 10 जुलाई 2021 को अपराह्न 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। 

और नया पुराने