आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
कप्तानगंज (आज़मगढ़) - तहबरपुर ब्लॉक द्वारा बनाया गया राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वंय सहायता समुह की महिलाओ को लगाया गया चोरी का इल्ज़ाम यह घटना आज़मगढ़ जिले के तहबरपुर ब्लॉक की है समुह वालों का कहना है कि जब सामुह बनाया गया तब बताया गया कि आप लोगों को समुह द्वारा पैसा मिलेगा, सिलाई आदि का काम आएगा. लेकिन अभी तक कोई भी काम नहीं आया| बताते चलें कि वहा की महिलाओ ने बताया कि राशन का काम आया था लेकिन सिर्फ दो बार राशन आने के बाद वो भी बंद हो गया समुह वालों का कहना है कि उनके उपर चोरी का इल्ज़ाम लगाया जा रहा है कि वो लोग राशन अपने पास रख ले रही है इन्हीं सब समस्याओं को लेकर समुह की सभी महिलाये तहबरपुर ब्लॉक पर जमकर धरना प्रदर्शन किया | समुह वालों का कहना है कि उनके इस धरना प्रदर्शन पे कोई उनकी सुनवाई करने नहीं आया उनका कहना है अंत में एडीओ एसपी व थाना तहबरपुर आए और उनका ज्ञापन लिए है समुह वालों का कहना है कि अगर आगे उनकी सुनवाई नहीं होती है तो जिले पे ज्ञापन पहुंचाया जाएगा |
वहीं इनकी समस्याओ को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी ऊ0 प्र0 के किसान प्रकोष्ठ के सचिव हरिशंकर सिंह का कहना है कि समुह की महिलाये अगर आमआदमी की सदस्यता स्वीकार कर ले तो उनकी पार्टी के द्वारा उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी।